Dog lover कुत्ते को लेकर लिफ्ट में विवाद

डॉग लवर महिला पर स्कूल अध्यापिका को पीटने का आरोप

Ghaziabad गाजियाबाद (14 सितंबर 2026)  राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी नंदग्राम थाना क्षेत्र में कुत्ते को लेकर विवाद में एक डॉग लवर महिला के स्कूल अध्यापिका को पीटने और उसके साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।  मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, पीड़िता  अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2, राजनगर एक्सटेंशन में रहती हैं। शिकायत में कहा गया है कि 12 सितंबर को करीब तीन बजे वह इंदिरापुरम, स्कूल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सोसाइटी की लिफ्ट में एक लड़की निवासी विंडसर पैराडाइज-2, अपने कुत्ते के साथ मौजूद थी।
पीड़िता का आरोप है कि लड़की पहले से ही लिफ्ट में मौजूद थीं और किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं आने दे रही थीं। जब पीड़िता ने लिफ्ट में जाने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लड़की ने अपने हाथ में मौजूद कुत्ते की  छड़ी से पीड़िता के साथ मारपीट की।

शिकायत के मुताबिक, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी।
सोसायटी के गार्ड ने भी डॉग लवर महिला को समझाया लेकिन वो किसी को भी सुनने को तैयार नहीं थी।

घटना के बाद पीड़ित महिला  ने नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *