Breaking News

Digital Identification for Street Dogs डिजिटल पहचान वाले होंगे स्ट्रीट डॉग

नगर निगम ने शुरू की माइक्रोचिपिंग उ. प्र. में अनूठी पहल!

Ghaziabad गाजियाबाद (31 जुलाई 2026)  गाजियाबाद नगर निगम ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के दिशा-निर्देशों पर स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पहला ऐसा नगर निगम बन गया है, जहां स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को पूर्ण रूप से रेबीज मुक्त बनाना है।

इस अभियान के तहत,  फिलहाल वसुंधरा जोन (वार्ड संख्या 100) और विजयनगर जोन (वार्ड संख्या 01) में वार्ड-वार यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है,  उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज के अनुसार, शहर में अब तक लगभग 48,000 श्वानों का सफलतापूर्वक बध्याकरण और रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है,  इस अभियान में स्थानीय पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए (RWA) के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्यवस्था की सुचारू मॉनिटरिंग के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी को विशेष निर्देश दिए गए हैं, आवारा श्वानों के सुरक्षित प्रबंधन के लिए नगर निगम ने  शेल्टर होम बनाने का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है।

गाजियाबाद नगर निगम की यह अनूठी तकनीक-आधारित पहल महानगर को सुरक्षित, व्यवस्थित और रेबीज-मुक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *