Breaking News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंची सेक्टर अल्फा-1

आरडब्ल्यूए संवाद घर-घर सुनीं समस्याएं

Greno ग्रेटर नोएडा(21 जुलाई 2026)  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के रिहायशी सेक्टरों की समस्याओं के त्वरित और मौके पर ही निस्तारण के लिए एक नई पहल शुरू की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अब प्राधिकरण की बहुविभागीय टीमें खुद सेक्टरों का दौरा कर निवासियों से सीधा संवाद करेंगी।

मंगलवार को इस मुहिम की शुरुआत सेक्टर अल्फा-1 से हुई, जहाँ प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने निवासियों और आरडब्ल्यूए (RWA) पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं।

इस अभियान में प्रमुख रुप से,  एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट के लिए प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य, उद्यान, विद्युत अभियांत्रिकी और जल-सीवर विभाग की विशेष टीमें गठित की गई हैं, परियोजना विभाग के डीजीएम विजय कुमार रावल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सेक्टर का जायजा लिया,  पीजी के आसपास कूड़ा बिखरे मिलने पर संचालकों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, सड़कों के किनारे पड़े निर्माण सामग्री (मलबे) को हटवाकर उसका खर्च संबंधित मकान मालिक से वसूलने का फैसला किया गया, निवासियों से अपील की गई कि कूड़ा केवल कलेक्शन गाड़ियों में ही डालें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शेर सिंह भाटी और उनकी टीम द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों पर प्राधिकरण ने प्राथमिकता से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया जिसमें, जर्जर स्ट्रीट लाइट पोल को बदलना ,पार्कों का बेहतर रखरखाव और सुंदरीकरण, रोड मार्किंग और नए स्पीड ब्रेकर का निर्माण, लोकल मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण

प्राधिकरण की इस त्वरित कार्यशैली और ग्राउंड-लेवल पहल के लिए सेक्टर अल्फा-1 के निवासियों एवं आरडब्ल्यूए ने सीईओ और पूरी टीम का आभार जताया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *