Hapur
हापुड़/पिलखुआ प्राधिकरण (4 जून 2026) अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ सख़्त रुख अपनाते हुए प्राधिकरण ने विकास क्षेत्र के थाना पिलखुआ के तहत पुलिस बल के सहयोग से प्रवर्तन दल ने 5 प्लाटों पर बिना मानचित्र के चलते ध्वस्तीकरण का कार्य किया जबकि मामले में सीलिंग की कार्यवाही की गई।
इस अभियान के दौरान प्राधिकरण प्रवर्तन दल और सचल दस्ता शामिल रहा। प्राधिकरण की अवैध निर्माण के खिलाफ़ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी । प्राधिकरण ने आमजनता से अपील जारी की है कि नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराकर ही कोई भी निर्माणकार्य करें। अवैध निर्माणों के खिलाफ़ कार्यवाही के दौरान किसी क्षति के लिए आप ही जिम्मेदार होंगे।