Breaking News

pollution & traffic jams सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक, प्रदूषण और जाम के खिलाफ सख़्त एक्शन

Disha meeting गाजियाबाद(6 जून 2026) विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गाजियाबाद के माननीय सांसद व समिति के अध्यक्ष अतुल गर्ग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के विकास, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने अतिथियों को गुलदस्ता और पौधा भेंट कर की ।

बैठक में राज्य मंत्री  नरेन्द्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्षा ममता त्यागी, जिले के सभी सम्मानित विधायकगण, नगर निकायों के अध्यक्ष और तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

जनपद में बढ़ते वायु और जल प्रदूषण पर अध्यक्ष ने गहरी चिंता जताई। जनप्रतिनिधियों के अवैध रूप से केमिकल युक्त पानी बहाने वाली औद्योगिक इकाइयों की शिकायत पर सांसद ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग और प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

जनता को नियमित और स्वच्छ पानी मिले, इसके लिए जल निगम को जल टंकियों की मरम्मत, सफाई और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए ।

जाम से मुक्ति के लिए बनेगा ‘माइक्रो प्लान’: शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट रोड, क्रॉसिंग रिपब्लिक, घंटाघर और पटेल नगर चौराहा जैसे हॉटस्पॉट के लिए एक विशेष माइक्रो प्लान तैयार कर दीर्घकालिक समाधान निकालने को कहा गया है।

बैठक में जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, स्वास्थ्य, विद्युत और महिला कल्याण समेत दर्जनों विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने और समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी गई।

“बैठक अत्यंत उपयोगी और संतोषजनक रही। जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम अच्छा काम कर रही है। सभी विभाग आपसी समन्वय से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।” सांसद व अध्यक्ष (दिशा)
अतुल गर्ग,
बैठक के अंत में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन का भरोसा दिया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *