Breaking News

Vidyut Sakhi फ़रज़ाना ने ‘विद्युत सखी’ बनकर पेश की कामयाबी की मिसाल

Ghaziabad गाजियाबाद (2जून 2026) अपनी अथक मेहनत से मेरठ की बेटी और गाजियाबाद (बसंतपुर सैथली) की बहू फरजाना ने हौसले की नई इबारत लिखी है बचपन में मां का साया उठने और पिता द्वारा रिक्शा चलाकर किए गए पालन-पोषण के बीच UPSRLM  (उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से साल 2017 में जुड़ने के बाद फरजाना के जीवन में बड़ा बदलाव आया।

शादी और तमाम घरेलू जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने न सिर्फ अपनी पढ़ाई जारी रखी और 2023 में बीए (BA) की डिग्री हासिल की, बल्कि खेल-कूद और स्वच्छता अभियान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आजकल ‘विद्युत सखी’ के रूप में काम करते हुए फरजाना अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल कलेक्ट कर चुकी हैं, जिससे उन्हें 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का कमीशन प्राप्त हुआ है। आज वे ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *