Breaking News

Delhi fire मालवीय नगर के होटल में भीषण आग, 21 लोगों की मौत

Malviya Nagar hotel fire

नई दिल्ली (3जून 2026) नई दिल्ली में मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले लोगों अधिकतर अफ्रीकी देशों के लोग थे। यह होटल साकेत के मैक्स अस्पताल के नजदीक इमारत में स्टे बीएंडबी और लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट थे। यह 3 स्टार होटल दक्षिण दिल्ली में काफी लोकप्रिय था। इस अग्निकांड में काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आग उस समय लगी जबकि होटल मे ठहरे हुए अधिकतर लोग सोए हुए थे। हादसे के दौरान कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी इनमें एक महिला ने अपने दोनों बच्चों को अपनी गोद में लिए हुए छलांग लगाई।
मिली जानकारी के मुताबिक इस रेस्टोरेंट का मालिक लोकेश बजाज है। जबकि वह अपने तीन साझेदारों के साथ मिलकर इस होटल को चला रहा है। इन लोगों के कई अन्य गेस्ट हाउस भी हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान इस होटल के मालिकों को केवल 6 कमरों की परमिशन है। मगर वहां करीब 25 कमरे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसका एक दिन किराया करीब 3500 से अधिक है। अस्पताल के नजदीक होने की वजह से हमेशा बिज़ी रहता है।
हालाकि आग पर पूरी तरह से काबू पालिया गया है। लेकिन आग लगने के कारणों का जांच के बाद ही पता चल सकेगा। इस घटना में मरने वाले अधिकतर अफ्रीकी थे। पुलिस सुबह करीब पौने आठ बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया।
पुलिस के मुताबिक 40 लोगों को बचाया गया है। घायलों का इलाज दिल्ली के कई अस्पतालों में चल रहा है। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस हादसे में गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज किया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *