देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,500 हो गई है। गुरुवार को रिकॉर्ड392 मौतें हुईं। ये अब तक एक दिन में हुई मौतों के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार 10 जून को 387 लोगों की जान गई थी।देश की राजधानी दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 101 मौतें हुईं। दिल्ली में अब तक 1,085 लोगों की जान संक्रमण से गई है।
महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में 152 लोगों की मौत हुई। यह महाराष्ट्र में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के करीब पहुंच गया है। पूरे महाराष्ट्र मेंअब तक 3,590 लोग जान गंवा चुके हैं। पुडुचेरी में पहली बार दो मौतें एक साथ हुईं।
इन राज्यों में भी हुई मौतें
गुजरात में 38 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या अब 1385 हो गई है।उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 20 से ज्यादा मौतें हुईं। 24 घंटे में यहां 24 लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर,तमिलनाडु में 23, हरियाणा में 12,पश्चिम बंगाल में 10, तेलंगाना में 9, राजस्थान में 5, पंजाब और मध्य प्रदेश में4-4, कर्नाटक में 3, आंध्र प्रदेश में 2 मौतें हुईं। ओडिशा, जम्मू कश्मीर और केरल में 1-1 संक्रमितों की जान गई। इसके पहले बुधवार को अब तक की सबसे ज्यादा 387 मौतें हुई थीं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
|
राज्य |
मौतें |
| महाराष्ट्र | 3590 |
| गुजरात | 1385 |
| दिल्ली | 1085 |
| पश्चिम बंगाल | 442 |
| मध्य प्रदेश | 431 |
| तमिलनाडु | 349 |
| उत्तर प्रदेश | 345 |
| राजस्थान | 264 |
| तेलंगाना | 165 |
| आंध्र प्रदेश | 80 |
| पंजाब | 59 |
| जम्मू-कश्मीर | 52 |
| हरियाणा | 64 |
| कर्नाटक | 72 |
| बिहार | 34 |
| ओडिशा | 12 |
| झारखंड | 08 |
| हिमाचल प्रदेश | 07 |
| चंडीगढ़ | 05 |
| केरल | 19 |
| उत्तराखंड | 15 |
| छत्तीसगढ़ | 05 |
| असम | 05 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| पुडुचेरी | 02 |
| कुल | 8,500 |

20 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
|
शहर |
मौतें |
| मुंबई | 1954 |
| अहमदाबाद | 1117 |
| पुणे | 447 |
| कोलकाता | 275 |
| ठाणे | 398 |
| चेन्नई | 276 |
| इंदौर | 163 |
| जयपुर | 119 |
| जलगांव | 120 |
| सोलापुर | 120 |
| सूरत | 90 |
| औरंगाबाद | 123 |
| नासिक | 100 |
| भोपाल | 66 |
| उज्जैन | 64 |
| रायगढ़ | 58 |
| हावड़ा | 55 |
| नार्थ 24 परगना | 63 |
| आगरा | 58 |
10 जून को 387 मौतें हुई थीं
|
तारीख |
मौतें |
| 01 जून | 201 |
| 02 जून | 221 |
| 03 जून | 259 |
| 04 जून | 274 |
| 05 जून | 286 |
| 06 जून | 298 |
| 07 जून | 261 |
| 08 जून |
266 |
| 09 जून | 241 |
| 10 जून | 387 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
