GDA Board Meeting जीडीए बोर्ड बैठक

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और हरनन्दीपुरम आवासीय योजना समेत कई अहम प्रस्तावों  मुहर

Ghaziabad गाजियाबाद26 सितंबर 2026)जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) की 174वीं बोर्ड बैठक मेरठ मंडलायुक्त एवं बोर्ड अध्यक्ष भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गाजियाबाद के समग्र विकास, आधुनिक अवस्थापना और आवासीय विस्तार को गति देने वाले कई बड़े फैसलों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इस दौरान डीएम गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मांदड़, डीएम हापुड़ कविता मीना और जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के प्रमुख निर्णयों मे’  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की भूमि को लैंडपूलिंग के जरिए प्राप्त करने तथा स्टेडियम निर्माण के लिए एमओयू व फिजिबिलिटी से जुड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इससे शहर को वैश्विक पहचान और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

नई आवासीय योजना ‘हरनन्दीपुरम’: 501.2173 हेक्टेयर में प्रस्तावित इस योजना के प्रथम चरण में ग्राम भोवापुर व शाहपुर निज मोरटा की 24.1213 हेक्टेयर भूमि का उपयोग कृषि से आवासीय किया गया। योजना में आवास, व्यवसाय, हरित क्षेत्र और चौड़ी सड़कों का संतुलित प्रावधान रहेगा।

प्लॉटेड डेवलपमेंट को बढ़ावा: कोयल एन्क्लेव और इन्द्रप्रस्थ आवासीय योजना में ग्रुप हाउसिंग के स्थान पर प्लॉटेड डेवलपमेंट (एकल/बहु-आवासीय इकाइयां) की अनुमति दी गई, जिससे नागरिकों को स्वतंत्र आवास के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

भू-उपयोग परिवर्तन: इन्दिरापुरम (शक्तिखण्ड-4) स्थित 5,965.29 वर्गमीटर के होटल भूखंड को आवासीय (ग्रुप हाउसिंग) में बदला गया। वहीं, एमएसएमई नीति-2022 के तहत धौलाना (हापुड़) के हसनपुर लोढ़ा में 13.1568 हेक्टेयर भूमि को कृषि से ‘औद्योगिक’ किया गया, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

टाउनशिप व परियोजना विस्तार के तहत  ‘सनसिटी टाउनशिप (2,420.11 एकड़) के प्रथम चरण में 589.02 एकड़ के लेआउट को मंजूरी मिली।

शाहपुर बम्हैटा स्थित ‘सनराइज ग्रीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप’ की संशोधित 252.32 एकड़ की डीपीआर स्वीकृत हुई।

वेव सिटी सेक्टर-1 में पीएसपी व कमर्शियल भूखंडों के बेहतर नियोजन को हरी झंडी दिखाई गई।

मधुबन-बापूधाम में निर्माणाधीन 198 (2-बीएचके) फ्लैटों का मूल्यांकन कराकर ‘जैसा है जहां है’ के आधार पर ई-नीलामी करने का निर्णय लिया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *