New Amrit Bharat Express भुज – बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी

4 राज्यों के यात्रियों को होगा लाभ

New Delhi नई दिल्ली(25 सितंबर2026)  गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन बार चलने वाली एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन भारतीय रेल ने मंजूरी दे दी है। यह रेल सेवा कुल 2,532 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों और धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ेगी।

प्रमुख समय-सारणी
गाड़ी नं. 19427 (भुज-बरौनी एक्सप्रेस): भुज से शाम 17:30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।

गाड़ी नं. 19428 (बरौनी-भुज एक्सप्रेस): बरौनी से रात 23:55 बजे प्रस्थान कर भुज पहुंचेगी। यह वापसी सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

प्रमुख मार्ग व स्टेशन
इस नई रेल सेवा के मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव तय किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, बरेली, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से इन चार राज्यों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को आधुनिक और सुगम सफर का एक बेहतरीन विकल्प मिलेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *