कैंप में फायरिंग चार सीआईएसएफ जवानों की मौत

New Delhi नई दिल्ली (29 सितंबर 2026) कठुआ (जम्मू-कश्मीर)जिले के बसोली माशका क्षेत्र में सेवा-2 पॉवर प्रोजेक्ट के सीआईएसएफ (CISF) कैंप में एक अत्यंत हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा जवान ने किसी अज्ञात कारणो के चलते अपने ही चार साथी जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस अचानक हुई खौफनाक वारदात से पूरे सुरक्षा कैंप और इलाके में भारी सनसनी और शोक की लहर दौड़ गई है। देश की रक्षा के लिए तैनात जवानों की इस तरह आपसी संघर्ष में जान गंवाने से पूरा महकमा गहरे सदमे में है।

सभी देशवासी इस भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी वीर जवानों के असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *