भारत की वैश्विक कूटनीति को बड़ा समर्थन
New Delhi
नई दिल्ली (27 सितंबर 2026) भारत के बढ़ते कद और प्रभाव को वैश्विक मंच पर एक बार फिर ऐतिहासिक मजबूती मिली है। भारत और रूस की दशकों पुरानी और अटूट दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए, रूस के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थाई सदस्यता का एक बार फिर खुलकर समर्थन किया है।
रूसी विदेश मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मौजूदा वैश्विक वास्तविकताओं को देखते हुए सुरक्षा परिषद में सुधार बेहद जरूरी है। इस दिशा में उन्होंने भारत और ब्राजील को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाने की पुरजोर वकालत की है।
कूटनीतिक जानकारों के अनुसार, रूस का यह मुखर बयान ऐसे समय में आया है जब दुनिया बहुध्रुवीय व्यवस्था (Multipolar Order) की ओर बढ़ रही है। रूस ने स्पष्ट किया है कि भारत जैसी उभरती हुई वैश्विक महाशक्ति को यूएनएससी में स्थाई प्रतिनिधित्व दिए बिना विश्व निकाय के फैसले पूरी तरह से प्रासंगिक और न्यायसंगत नहीं हो सकते।
इस बयान एक बार फिर यह साबित हो जाता है कि हर अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में रूस, भारत का एक भरोसेमंद और सच्चा रणनीतिक साझीदार रहा है। रूस के इस उच्चस्तरीय समर्थन से भारत के वैश्विक नेतृत्व की दावेदारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई और मजबूत कूटनीतिक ऊर्जा मिली है।