India of My Dreams इंग्राहम इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रदर्शनी आयोजित

छात्रों ने कला के जरिए दिखाए नए भारत के सपने

Ghaziabad गाजियाबाद26 सितंबर 2026) ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत राजनगर में इंग्राहम इंटर कॉलेज में ‘छात्र-छात्राओं की बनाई गई पेंटिंग एवं पोस्टरों की एक भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने किया, जबकि पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद राजीव शर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता की सराहना की।

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने कलाकृतियों के माध्यम से देश के प्रति अपने विचारों, सपनों और सकारात्मक दृष्टिकोण को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मेंसी, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति को नई प्रेरणा दी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *