22 में से 20 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा काम पूरा
Ghaziabad
गाजियाबाद (21 सितंबर 2026) जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी (शहरी) की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में से 20 पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अवशेष 2 ब्लैक स्पॉट (लोनी बस स्टैंड और जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन) दिल्ली-यमुनोत्री-सहारनपुर मार्ग पर स्थित हैं, जिन पर सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है।
बैठक के प्रमुख रुप से “एसओपी के लिए फटकार: इस मौके पर एनएचएआई को ‘सुनो मोटो’ की एसओपी (SOP) अब तक न भेजने पर कड़ी फटकार लगाई गई और आगामी तीन दिनों में इसे प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
अनफिट बसों के लिए: संभागीय परिवहन अधिकारी को स्कूलों में संचालित अनफिट बसों की फिटनेस प्रक्रिया जल्द पूरी कराने को कहा गया।
एनएचएआई को निर्देश: डासना के पास चल रहे कार्य को एक महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पार्किंग व्यवस्था: नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर शहर में नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एआरटीओ अंकिता शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा, नगर निगम से विपुल कुमार समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।