गाजियाबाद, फैक्ट्री में लगी भीषण आग

भारी नुकसान की आशंका

Ghaziabad गाजियाबाद (22 सितंबर 2026)  बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में शांति इंटरप्राइजेज में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कंपनी में मौजूद सामान जलकर राख हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस इकाई में कलर घास बनाने का कार्य किया जाता है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि कंपनी के पीछे चल रहे वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी से आग भड़की, वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग के पूरी तरह शांत होने के बाद ही कुल नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *