मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 28वां स्थापना दिवस

साथ ही शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक आयोजित

Ghaziabad गाजियाबाद (14 सितंबर 2026)  मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस वसुंधरा में विवेकानंद सभागार में आयोजित मेवाड़ के 28वें स्थापना दिवस और शिक्षक दिवस समारोह  के दौरान सात शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्यों के लिए बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेवाड़ ग्रुप के चेयरमैन डा. अशोक कुमार गदिया ने इस मौके  पर कहा कि हमारे होने का अर्थ हम सबमें है। भगवान ने हमें यह एक विशेष गुण दिया है।  इसे देखने व परखने की जरूरत है। जिसने ऐसा कर लिया और जीवन में उतार लिया तो वह भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देखेगा । हम लोगों को  समाज के उस वंचित क्लास को शिक्षित कर देश की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं होती।

डा. गदिया ने कहा कि शिक्षक बच्चों में संस्कार, विद्या, कौशल, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीयता के भाव उत्पन्न कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ें। इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव अशोक कुमार सिंघल ने कहा कि डॉक्टर जीवन बचाता है तो शिक्षक जीवन को संवारता  है। इसलिए समाज में दोनों का बराबर महत्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस को हम  संकल्प दिवस के रूप में मनाएं। शिक्षक एक डायरी बनाएं। जिसमें अपने दैनिक कार्यों को नोट करें। साल भर बाद देखें कि हमने कितना काम किया। जो रह गया, उसे आगे पूरा करें। इस प्रकार हम अपने भीतर अनुशासन के साथ-साथ विकास की संभावनाओं को भी जन्म दे सकते हैं। हम विद्यार्थियों को अपने साथ अधिक से अधिक जोड़ें। उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें।
इससे पूर्व मेवाड़ के सात शिक्षकों पूजा जैन, डॉ. सलमान हुसैन, रश्मि श्रीवास्तव, सीमा पंथरी, डॉ. अरुणा भारद्वाज, अदिति और शुभम जैन को बेस्ट टीचर्स अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। मेवाड़ के शिक्षक विनय सक्सेना के अलावा विद्यार्थियों अंशिका, वंशिका जैन, शाहीन अंजुम, आयुषी जैन आदि ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।इस प्रोग्राम का संचालन डॉ. श्रेया अग्रवाल ने किया।

 

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *