Breaking News

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए नक्सली हमले में 25 जवान घायल, इलाके की घेराबंदी

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए नक्सली हमले में 25 जवान घायल, इलाके की घेराबंदी

झारखंड में सुरक्षाबलों पर सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में 25 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए खरसावां से रांची रेफर कर दिया गया है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

झारखंड के खरसांवा में सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि यहां बड़ी संख्या में नक्सली इकट्ठा हैं। सूचना पर सुरक्षाबलों ने खरसावां में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया जिस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर आईईडी ब्लाट कर दिया और गोलियां भी चलाई।

जवानों पर हुए इस हमले पर झारखंड के डीजीपी डी के पांडे ने बयान दिया है कि इलाके में और भी आईईडी हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी। उसी सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था जिस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। हमले में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों ने 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस पर मंगलवार तड़के सुबह 4:53 बजे IED से धमाका कर दिया। इस धमाके में कोबरा और झारखंड पुलिस के 25 जवान घायल हुए हैं।

घायल 20 जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायल जवानों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर रवाना हो चुका है। रांची के खेल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *