Breaking News

सुंदर महिलाओं को लेकर सोमनाथ भारती के बयान पर भड़कीं महिला आयोग की पूर्व अधय्क्ष

BARKHA SINGH EX CHAIRPERSON COMMISSION FOR WOMEN
नई दिल्ली(4अगस्त 2015)- दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा बरखा सिंह ने सोमनाथ भारती को उनके एक कथित बयान को लेकर आड़े हाथों लिया है। उनके साथ किरण वालिया ने मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए बरखा सिंह ने कहा कि कल आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र जो कि महिला सुरक्षा को लेकर बुलाया गया था। सिर्फ भद्दा और एक फूहड़ मजाक बनकर रह गया है। बरखा सिंह ने कहा कि सोमनाथ भारती द्वारा दिया गया यह बयान कि यदि दिल्ली पुलिस अरविन्द केजरीवाल को दे दी गई तो सुन्दर से सुन्दर महिला भी आधी रात गहने लाद कर बिना कि डर निकल सकेगी। बरखा सिंह ने कहा कि ये बयान उस सोमनाथ भारती ने दिए है जिनके उपर नाईजीरियन महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार तथा अपनी पत्नी को परेशान करने के आरोप हैं। बरखा सिंह ने सोमनाथ भारती के इस बयान की कड़ी निन्दा की है। किरण वालिया ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस निर्भया केस की आड़ में आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी थी क्योंकि यह केस तो मात्र बहाना था। आम आदमी पार्टी ने निर्भया केस की कभी भी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने आवाज उठाने के कार्यक्रम जो कि यू.एन. का कार्यक्रम था व 181 की हेल्पलाईन की कोई सुध नहीं ली है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी व छाया समिति की सदस्य व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह भी मौजूद थीं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *