5 गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
Ghaziabad
गाजियाबाद (19 सितंबर 2026) गाजियाबाद पुलिस ने प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां बनाकर ऊंचे दामों पर बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना शालीमार गार्डन पुलिस और ट्रांस हिंडन जोन की स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नकली औषधियां व सप्लीमेंट बरामद किए गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी ओल्ड सीमापुरी, दिल्ली, जबकि तीन आरोपी निवासी विजयनगर, गाजियाबाद के हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह लोग दिल्ली के रहने वाले दोनों आरोपियों से कच्चा माल, खाली शीशियां और नामी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के फर्जी प्रिंटेड लेबल खरीदते थे। तैयार माल को विजयनगर में दुकान व गोदाम चलाने वाले एक नेटवर्क को सौंपा जाता था। यह लोग नकली माल को बाजार में असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस ने सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।