सिनेमा का महाकुंभ, अभिनेता अनंत नाग को दादासाहब फाल्के सम्मान
New Delhi
नई दिल्ली ( 22 सितंबर 2026) स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया (गुजरात) के प्रांगण में देश के सिनेमाई वैभव का अनूठा संगम देखने को मिला। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने यहाँ आयोजित भव्य समारोह में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने उनके सहज व प्रामाणिक अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम भावी पीढ़ियों के कलाकारों के लिए एक आदर्श है।
इस आयोजन में मुख्य में रुप से सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: राष्ट्रपति ने कहा कि यह बेहद सुखद संयोग है कि यह आयोजन ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ के नज़दीक हो रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है मानो सरदार वल्लभभाई पटेल स्वयं इस सांस्कृतिक महोत्सव को आशीर्वाद दे रहे हैं।
सिनेमा में भारत की झलक: उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं की फिल्में हमारे सपनों, परंपराओं और संघर्षों का जीवंत दस्तावेज हैं।
कुछ चुनिंदा फिल्मों में जिन्हे राष्ट्रपति ने विभिन्न श्रेणियों की विजेता फिल्मों के संदेश और उनकी गहराई को सराहा जिसमें ‘आर्टिकल 370’: देश की एकता की चुनौतियों और समाधानों का जीवंत विवरण, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’: वीर सावरकर के असाधारण जीवन को कलात्मक श्रद्धांजलि, ‘भक्षक’: महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर समाज को जागरूक करने वाली फिल्म।