किया मुआवजे का ऐलान
New Delhi
नई दिल्ली (19 सितंबर 2026)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।