swachhta hi seva 2026 स्वच्छता ही सेवा 2026′ का भव्य शुभारंभ

इंडिया गेट पर चिल्ड्रन पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

New Delhi नई दिल्ली(17 सितंबर 2026) स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का देशभर में संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्लूएस) ने संयुक्त रूप से राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026’ का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अभियान की शुरुआत नई दिल्ली में ऐतिहासिक इंडिया गेट के चिल्ड्रन्स पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत आयोजित विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की गई। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक एकजुटता और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का अनूठा संगम देखने को मिला।

‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण को धरातल पर उतारते हुए दोनों मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों ने स्वयं पौधे लगाकर इस जन-अभियान की नींव रखी जिसमें अशोक के. के. मीणा, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (जल शक्ति मंत्रालय), सत्येंद्र सिंह, सचिव, नगर विकास विभाग (आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय), डी. थारा, सचिव, राजधानी विकास विभाग (आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय)

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और हरित आवरण बढ़ाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिक भागीदारी, स्वच्छता श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *