Breaking News

बीजेपी ने किया साहिबाबाद थाने का घेराव-निरंकुस हो गये अधिकारी: अजय शर्मा

bjp protest at sahibabadग़ाज़ियाबाद (13 जुलाई 2016)- बीजेपी द्वारा सभी थानों पर प्रदर्शन और घेराव की कड़ी के पांचवे दिन बुधवार को महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद थाने का घेराव किया गया। धरने को सम्भोदित करते महानगर अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त हो चुका है। कानून व्यवस्था बिलकुल चौपट हो चुकी है और पुलिस अधिकारी निष्कुश हो चुके है।
महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि प्रदेश में एक ही परिवार का एक छत्र राज हो चुका है। प्रदेश की जनता सपा बसपा सरकार से परेशान हो चुकी है। एक पार्टी गुंडाराज करती है तो दूसरी भ्रष्टाचार में लिप्त रहती है। उन्होने दावा किया सपा बसपा का खेल अब समाप्त हो चुका है, 2017 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। अजय शर्मा ने मांग की कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को देखते हुए महामहिम राज्यपाल से निवेदन है कि ऐसी सपा सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। bjp protest at sahibabad1
धरने को सम्भोधित करते हुए सांसद वी.के.सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था बिलकुल ध्वस्त हो चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील शर्मा, अशोक गोयल, जगदीश साधना, राजेश्वर प्रसाद, पृथ्वी सिंह, महामंत्री मानसिंह गोस्वामी, राजीव अग्रवाल, लेखराज माहौर, राजेश त्यागी, अमरदत्त शर्मा, रिज़वान खान, देवेन्द्र चौहान, बॉबी त्यागी, संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, अनिल राघव, नीरू शर्मा, संजीव त्यागी, बिमला रावत, पूजा पल, कालीचरण, कुसुम सिंह, विनोद कसना, बब्बल यादव, गीता भर्ती, पूनम कौशिक,रवि भर्ती, संजीव मित्तल, राकेश जैन, देवेन्द्र मालिक, प्रदीप चौधरी, राजीव चौहान, अर्चना सिंह, संजीव त्यागी, संजय कांत शर्मा, सुदेश कश्यप, महेंद्र चौधरी पार्षद, प्रताप सिंह, यशपाल भर्ती, सुशिल गौतम आदि मौजूद रहे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *