Breaking News

पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा गाजियाबाद में!

akhil kisan mazduur vahini
गाजियाबाद(2सितंबर2015)- उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एंव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा गुरुवार को गाजियाबाद आएंगे। वे अखिल भारतीय किसान मज़दूर वाहिनी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमपति त्रिपाठी की 111 जयंति के आयोजन में शामिल होंगे।
वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता मे बताया कि विधायक दलितेशपति, पंकज मलिक, दिलनवाज़ ख़ान, बंसी पहाड़िया, गजराज सिंह, अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे कविनगर स्थित चौधरी भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर पत्रकार दुष्यंत, निकित गोयल, रजतसेन गुप्ता उपविदेशक आकाशवामी, डॉ. विपिन त्यागी ऑर्थोपेडिक सर्जन, जितेंद्र, राकेश जिंदल, सरिता भाटिया, रिचा आदित्य को अपने अपवे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *