Breaking News

नहीं रहे हीरो ग्रुप के संस्थापक बृजमोहन लाल मुंजाल

brijmohan mujjal of heroनई दिल्ली (2 ऑक्टूबर 2015)- हीरो ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले असली हीरो बृज मोहन लाल मुंजाल का रविवार शाम निधन हो गया। रविवार शाम करीब सात बजे दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंजला 92 साल की उम्र में बीमारी के बाद निधन हो गया। वे दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे ।
1956 में अस्तिव में आए हीरोग्रुप ने 1940 के दशक के प्रारंभ में ही चार भाइयों द्वारा साइकिल निर्माता के रूप में अपनी गतिविधियां शुरु की थी। मुंजाल का जन्म 1923 में वर्तमान पाकिस्तान के कमालिया में हुआ था। भारत की आजादी के बाद मुंजाल बंधुओं ने लुधियाना में साइकिल उपकरण बनाने का छोटा सा कारोबार शुरू किया और बाद में देश में सबसे बड़े कारोबारी ग्रुपों में से एक बन।. मुंजाल की अगुवाई में हीरो समूह कई मामलों में प्रथम रहा। हीरो ग्रुप लगातार 14 वें साल दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *