Breaking News

जश्ने आज़ादी की पूर्व संध्या पर आज अवाम से ख़िताब करेंगे राष्ट्रपति

president pranab mukharji on 15 aug 2015
नई दिल्ली(14अगस्त2015)-सवा करोड़ भारतीयों की धड़कन भारतवर्ष की आज़ादी के 69वें जश्न की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति देश की जनता से ख़िताब करेंगे। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 69वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
महामहिम के इस संबोधन को आकाशवाणी (एआईआर) के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर अंग्रेजी में शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इसका प्रसारण हिन्दीप में होगा। दूरदर्शन पर अंग्रेजी और हिन्दी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी पर रात 8 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इस संबोधन का प्रसारण होगा।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

1 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *