Breaking News

आज 10 पॉजिटिव मिले, अब तक 410 मामले; सरकार ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर के कामगारों को एक हजार रुपए देने का फैसला किया



उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को आगरा में पांच और मेरठ में छहपॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 410 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आगरा में 390 सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया था। इनमें से पांच लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन से लोगों का कार्य प्रभावित है, इसलिए जितने भी ठेला, खुमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा, कुली और अन्य सेवाएं देने वाले लोग हैं, उनके बारे में हमने सर्वे कराकर प्रशासन को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई है।

कोरोना अपडेट्स:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 11 लाख निर्माण कार्य से जुड़े वर्कर्स को लॉकडाउन तक एक हजार रुपए देने की घोषणा की। यह पैसा उनके बैंक अंकाउट में जमा किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 31 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, अब तक चार लोगों की मौत हुई है।
  • आगरा में शुक्रवार को 5 पॉजिटिव केस मिले। ये सभी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इसके साथ आगरा में संक्रमितों की संख्या 89 हो गई है। इनमें तब्लीगी जमात के 49 मामले हैं। सभी को क्वारैंटाइन में रखा गया।

नोएडा: गुरुवार को एक भी नया संक्रमित नहीं मिला

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के खतरे के कारण 15 जिलों के हॉटस्पॉट सील किए हैं। पहले दिन गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के 22 हॉटस्पॉट पर प्रशासन की ओर से सब्जियों और फलों की होम डिलिवरी शुरू कर दी गई। हालांकि, गुरुवार सुबह दूध के लिए लोगों को काफी समस्याएं भी उठानी पड़ीं। अच्छी बात यह रही कि नोएडा में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। अब तक जिले में कोरोना के कुल 64 मामले आ चुके हैं।

नोएडा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर घर सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। ये लोग घर घर जाकर संक्रमित व्यक्ति या विदेश से आए लोगों की जानाकारी जुटा रही हैं। अच्छी बात यह रही कि नोएडा में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। अब तक जिले में कोरोना के कुल 64 मामले आ चुके हैं।
नोएडा में आंगनबाड़ी वर्कर्स को घर-घर सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज: जमात में शामिल होनेकी जानकारी छिपाने वाले प्रोफेसरपरएफआईआर

  • पुलिस ने एक प्रोफेसर पर तब्लीगीजमात के मरकज में शामिल होने के बावजूद यह जानकारी छिपाने पर एफआईआर दर्ज की है। प्रोफेसर औरउनकी पत्नी को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।
  • 15 अन्य लोगों को भी आइसोलेटकिया गया है। इनमें एक व्यक्ति तब्लीगीजमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जबकि अन्य जमात के लिए प्रयागराज आए थे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। इन लोगों को फूलपुर इलाके से बुधवार की रात हिरासत में लिया गया।

बागपत: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 151 वाहनों का चालानहुआ

सरकार की लाख सख्ती के बावजूद लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को बागपत में सख्त रुख अपनाया।जिले के बडौत थाना क्षेत्र में 151 वाहनों के चालन काटे।

नियमों का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को बागपत में सख्त रुख अपनाया और जिले के बडौत थाना क्षेत्र में ऐसा करने वाले व्यक्तियों के 151 वाहनों का चालान किया गया।
बागपत जिले के बडौत थाना क्षेत्र में 151 वाहनों के चालान काटे गए।

मेरठ: 6 नए संक्रमित सामने आए,मरीजों क संख्या बढ़कर 43 तक पहुंची

  • मेरठ में शुक्रवार को6 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से तीन मवाना के दो परीक्षितगढ़ और एक हुमायूंनगर का है। अब मेरठ में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 43 हो गई है। शुक्रवार87 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
  • मेरठ में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर वाले क्षेत्रों को शासन के निर्देश पर सील किया गया है। गुरुवार देर रात तक ऐसे 17 केस उन लोगों पर दर्ज किएगए जो सील किएगए इलाकों में नियमों का उल्लघंन कर बिना वजह घर से बाहर निकले थे।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर वाले क्षेत्रों को शासन के निर्देश पर 12 हॉटस्पॉट हैं को सील किया गया है। गुरूवार को ऐसे 17 केस उन लोगों पर दर्ज किये गए जो सील किये गए इलाकों में नियमों का उल्लघंन कर बिना वजह घर से बाहर निकले
मेरठ में 12 हॉटस्पॉट चिन्हित कर सील किए गए हैं। गुरुवार को 17 लोगों पर केस दर्ज किया गया।

झांसी: 10 रुपए का मास्क 50 रुपए में बेचने पर एफआईआर
झांसी मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार की देर शाम यहां एक जमाती और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की तीसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि वह मास्क की कालाबाजारी कर रहा था। औषधि विभाग आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के 22 हॉटस्पॉट पर प्रशासन की ओर से सब्जियों और फलों की होम डिलिवरी शुरू कर दी गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में लोगों ने दूध नहीं मिलने की भी शिकायत की।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *