रक्षा मंत्रालय में आयोजित शिविर अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान
New Delhi
नई दिल्ली 1 अक्तूबर 2026) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (1 अक्टूबर, 2026) के मौके पर नई दिल्ली में कर्तव्य भवन-2 में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्रालय द्वारा सशस्त्र बल रक्ताधान केंद्र के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य विषय ‘मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ था।
इसका मुख्य आकर्षण “शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमण्यम, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी सहित मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शिविर में हिस्सा लेकर प्रेरणा दी।
उत्साहपूर्वक रक्तदान: कुल 134 अधिकारियों और कर्मचारियों ने मानवता की सेवा में अपना योगदान देते हुए रक्तदान किया।
सुरक्षा व स्वास्थ्य मानक: समर्पित चिकित्सा दल (2 चिकित्सा अधिकारी, 2 जेसीओ और 10 पैरामेडिकल कर्मचारी) की देखरेख में सभी रक्तदाताओं की पहले स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग की गई।
इस पहल का उद्देश्य जीवनरक्षक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रक्षा कर्मियों को राष्ट्र सेवा के साथ-साथ समाज कल्याण में भी आगे आने के लिए प्रेरित करना था।