Breaking News

bus crash सूरत दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

New Delhi नई दिल्ली (3 जून 2026 )  गुजरात के सूरत जिले में हुई दुखद दुर्घटना पर  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।  मोदी ने यह भी बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया “गुजरात के सूरत जिले में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *