Breaking News

ग्रेटर नोएडा में समस्याओं का ‘ऑन-द-स्पॉट’ समाधान

प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए  हर हफ्ते करेंगे बैठक, जारी हुआ शेड्यूल

Greno ग्रेटर नोएडा(18 जुलाई 2026) ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए प्राधिकरण ने एक बड़ी पहल की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अब प्राधिकरण के अधिकारी और आरडब्ल्यूए (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधि नियमित रूप से बैठकें करेंगे, जिसके लिए बकायदा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

एसीईओ श्रीलक्षमी वीएस के आदेश पर प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की गई है। इस सिलसिले में शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए, नेफोवा और नेफोमा के प्रतिनिधियों के साथ दो पालियों में पहली मैराथन बैठक हुई।

इस बैठक में कई निर्णय लिए गए जिनमें प्रमुख रुप से फॉगिंग, साफ-सफाई और पेड़ों की छंटाई जैसे काम अब सिर्फ कागजों पर नहीं होंगे। प्राधिकरण ने साफ किया है कि इन कार्यों के पूरा होने पर वहां के गार्ड या निवासियों से बाकायदा हस्ताक्षर लिए जाएंगे, बैठक में खराब स्ट्रीट लाइटों और क्षतिग्रस्त पोल का मुद्दा प्रमुखता से उठा, जिस पर अधिकारियों ने समयबद्ध तरीके से मरम्मत का आश्वासन दिया, जबकि आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए आरडब्ल्यूए और AOA के सुझाव पर निर्धारित स्थानों पर ‘डॉग फीडिंग पॉइंट’ विकसित किए जाएंगे,  नेफोमा और नेफोवा के साथ हुई दूसरी पाली की बैठक में ट्रैफिक जाम, क्षतिग्रस्त सड़कों और अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। प्राधिकरण ने इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही।

बैठक में महाप्रबंधक एके सिंह, उप महाप्रबंधक विजय कुमार रावल सहित जल, सीवर, विद्युत और उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मौजूद रहे। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर और नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान सहित कई पदाधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द से जल्द धरातल पर सुधार दिखने की उम्मीद जताई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *