Breaking News

‘जिला सैनिक बंधु’ की बैठक संपन्न

सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं पर अधिकारी सख्त

Ghaziabad गाजियाबाद (27 जुलाई 2026) कलेक्ट्रेट सभागार में  पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए जिला सैनिक बंधु बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन और नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लगभग 40 पूर्व सैनिकों और आश्रितों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह ने स्टेशन हेडक्वाटर (बाबूगढ़ छावनी) के एडम कमान्डेन्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पूर्व सैनिकों का स्वागत किया और पिछले कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

नगर मजिस्ट्रेट ने पूर्व में आए आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जिनमें, पूर्व सार्जेन्ट प्रवीन कुमार की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए गए, जमीन व कब्जों के मामले: पूर्व सैनिक कृपाल सिंह की पत्नी राजेन्द्र फौगाट और हवलदार राजेश कुमार के प्रकरणों में SDM मोदीनगर से दोबारा आख्या मांगी गई। वहीं, पूर्व सैनिक महिपाल सिंह के प्लॉट विवाद में SDM गाजियाबाद को निर्देशित किया गया, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को पूर्व ऑ. ले. सुदेशपाल के मामले में उचित कार्रवाई करने और नायक बसंत स्वरूप के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए।

बैठक के समापन में कैप्टन राम प्रवेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन बैठक से कम से कम दो दिन पहले जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कराएं, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) सिद्धार्थ, बैंक प्रबंधक, कलेक्ट्रेट और सैनिक कल्याण कार्यालय के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *