सफर से राह होगी आसान
New Delhi
नई दिल्ली 25सितंबर 2026)भारतीय रेल ने कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक नई दैनिक मेल सेवा शुरू करने की मंजूरी दी है। गाड़ी न.14153/14154 वाली यह दैनिक ट्रेन दोनों शहरों के बीच रात भर का एक सुविधाजनक और समय बचाने वाला यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।
428 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग के 8 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी: फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद।
इस नई रेल सेवा से न केवल दिल्ली और कानपुर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक व व्यापारिक केंद्रों के दैनिक और कामकाजी यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी।