आईएनएस त्रिशूल फ्रांस के टूलॉन पहुंचा
New Delhi
नई दिल्ली 25सितंबर 2026) भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल फ्रांस के टूलॉन बंदरगाह पहुंचा। यह पोत भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना के बीच आयोजित होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में हिस्सा लेगा।
इस अभ्यास के तहत बंदरगाह (हार्बर) और समुद्र में व्यापक पेशेवर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूप से क्रॉस-डेक विज़िट और ऑपरेशनल बातचीत, उत्कृष्ट कार्य प्रणालियों व अनुभवों का आदान-प्रदान, दोनों नौसेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी (पारस्परिक परिचालन क्षमता) और आपसी समझ को बढ़ावा इसके साथ ही दोनों देशों के नौसैनिकों के बीच खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियां
आईएनएस त्रिशूल का यह दौरा भारत और फ्रांस की दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को रेखांकित करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लगातार प्रगाढ़ होते रक्षा एवं समुद्री सहयोग को प्रदर्शित करता है।