Breaking News

अश्विन नंबर 1, रविंद्र जडेजा मौजूदा टीम से अकेले बॉलर; ये हैं श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप 15 भारतीय गेंदबाज

भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी। भारतीय टीम के स्क्वाड का भी इस दौरे के लिए ऐलान हो चुका है। भारत के मौजूदा स्क्वाड में शामिल 15 में से 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक श्रीलंका में एक भी टेस्ट नहीं खेला है। अगर श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन टॉप पर हैं। वहीं रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में अकेले मौजूदा टीम के गेंदबाज हैं।

भारत के लिए श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। उनके बाद नंबर 2 पर इस लिस्ट में अनिल कुंबले हैं। वहीं श्रीलंका में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 15 भारतीयों में अकेले रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। जडेजा इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। वहीं टॉप 15 में उनके अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं है जो मौजूदा टीम का हिस्सा है।

अश्विन ने भारत के लिए श्रीलंकाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा 38 विकेट 6 मैचों की 12 पारियों में लिए हैं। वहीं कुंबले के नाम 30 और हरभजन सिंह के नाम 26 विकेट दर्ज हैं। मौजूदा भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल कुलदीप यादव ने यहां 1 मैच खेलते हुए 5 विकेट झटके हैं।

श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप 15 भारतीय गेंदबाज

खिलाड़ी मैच पारी ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (BBI) मैच में सर्वश्रेष्ठ (BBM) औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 5 विकेट 10 विकेट
रविचंद्रन अश्विन 6 12 260.4 47 820 38 6/46 10/160 21.57 3.14 41.1 3 1
अनिल कुंबले 9 13 465.1 83 1339 30 5/87 8/172 44.63 2.87 93.1 1 0
हरभजन सिंह 10 16 402.5 60 1263 26 6/102 10/153 48.57 3.13 92.9 1 1
ईशांत शर्मा 9 16 260.3 50 947 26 5/54 8/86 36.42 3.63 60.1 1 0
अमित मिश्रा 4 8 138.2 15 412 19 4/43 7/72 21.68 2.97 43.6 0 0
ज़हीर खान 6 10 190.5 26 719 18 4/76 7/138 39.94 3.76 63.6 0 0
कपिल देव 6 11 222.5 69 531 16 3/74 5/110 33.18 2.38 83.5 0 0
बीकेवी प्रसाद 6 8 194.0 36 666 14 5/72 7/124 47.57 3.43 83.1 1 0
चेतन शर्मा 3 6 109.0 12 383 14 5/118 6/173 27.35 3.51 46.7 1 0
रविंद्र जडेजा 2 4 108.2 18 374 13 5/152 7/236 28.76 3.45 50.0 1 0
मनोज प्रभाकर 3 5 91.5 31 223 12 3/43 6/92 18.58 2.42 45.9 0 0
उमेश यादव 5 10 111.1 20 429 11 2/21 3/129 39.00 3.85 60.6 0 0
मोहम्मद शमी 3 6 60.5 13 177 10 3/32 5/49 17.70 2.90 36.5 0 0
प्रज्ञान ओझा 3 6 164.0 31 515 8 4/115 7/204 64.37 3.14 123.0 0 0
जवागल श्रीनाथ 3 5 58.5 14 192 8 5/114 5/114 24.00 3.26 44.1 1 0

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल [कप्तान], केएल राहुल [उप-कप्तान], यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

*– सब्जेक्ट टू फिटनेस (फिट होने पर ही खेलेंगे)

सचिन नंबर 1, राहुल मौजूदा टीम से अकेले टॉप 20 में; श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले शीर्ष 20 बल्लेबाज

भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट स्क्वाड में 12 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार श्रीलंका में खेलेंगे। अगर श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। केएल राहुल टॉप 20 में मौजूदा स्क्वाड के अकेले भारतीय हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

About The Author

Related posts