Sambit Patra on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर जो बयान दिया था, उसको लेकर सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह ने छात्रों पर हमला करवाया था। अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर फिर पलटवार किया है और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने माफी मांगने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आप देख रहे हैं, सुबह से ही वार पलटवार चल रहा है। इसीलिए देर रात मीडिया से बात करनी पड़ रही है.। आज 6 बजे उन्होंने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जो चर्चा सदन के अंदर होनी चाहिए थी, वो राहुल गांधी की बर्ताव के चलते बाहर हो रही है।
भटकाने की कोशिश कर रहे राहुल
संबित पात्रा ने कहा कि वो आरएसएस और बीजेपी पर माफी नहीं मांगते हैं। इसी पर बीजेपी सांसद ने कहा कि वो यहां माफी नहीं मांगते हैं। वो अदालत में माफी मांगते हैं। यह आपका कैरेक्टर है कि आप माफी मांगते हैं, कोर्ट में मांगते हैं।
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, “गोलपोस्ट चेंज करना कोई राहुल गांधी से सीखे। राहुल गांधी ने आज सदन में कहा था कि स्टूडेंट पर शूटिंग हुई, यानी गोली चलाई गई और इसका आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। बीजेपी के सभी नेताओं ने, जिनमें जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और थोड़ी देर पहले हमारी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट कर दिया कि गोली नहीं चली है।”
राहुल गांधी करते रहे हैं गोलपोस्ट चेंज
संबित पात्रा ने कहा, “कोई फायरिंग नहीं हुई है। यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया गया है. कोई कारतूस है, तो आप दिखाइए।” उन्होंने कहा, “ये जो गोलपोस्ट चेंज करने की आदत है, ये राहुल गांधी की पुरानी आदत है। जिस समय भीड़ होती है, प्रोटेस्ट होता है, उस समय लोकल एसडीएम मौजूद होता है, सब डिविजन मजिस्ट्रेट के हाथ में पावर होती है कि तत्काल क्या एक्शन लेना है।”
संबित पात्रा ने राहुल गांधी ने कहा है कि इस दौरान कितनी फोर्स का उपयोग करना है, कैसे कंट्रोल करना है, इसका निर्णय एसडीएम वहीं के वहीं लेगा, तो राहुल गांधी ने जो कहा कि दिल्ली पुलिस गृहमंत्री के अंतर्गत आती है, उसका मतलब यह नहीं है कि गृहमंत्री जी एक जगह पर जहां भीड़ इकट्ठी हुई है, वहां वो ऑर्डर दे रहे हैं।
बीजेपी सांसद ने कहा, “आज राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि मैंने देखा कि गृहमंत्री जी लगातार पुलिस वालों से फोन पर बात कर रहे थे। जितेंद्र सिंह जी से बात कर रहे थे, कैसे देखा? आप गृहमंत्री जी के कार्यालय के ऑफिस में बैठे थे. राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज और मनोहर पर्रिकर पर राफेल को लेकर झूठ बोला था कि पर्रिकर ने उनसे ऐसा कहा था। किसी विषय को लेकर सुषमा स्वराज ने ऐसा कहा था।”
क्रेडिट चोरी की आदत
संबित पात्रा ने आक्रामकता से कहा, “इसके अलावा उन्होंने जो बच्चों को जस्टिस या न्याय देने की बात कही है। उसपर बीजेपी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि हो क्या रहा है। दो पक्ष हैं। एक पक्ष राजनीतिक लाभ लेना चाहता है। कांग्रेस क्रेडिट चोरी कर रही है। सीजेपी के प्रोटेस्ट को अपना बताने की कोशिश कर रही है। उन्होंने तो आंदोलन समाप्त कर दिया। सरकार और प्रदर्शनकारियों में समझौता हो गया। हमारा क्या होगा।”
संबित पात्रा ने कहा, “हमें राजनीतिक फायदा कैसे मिलेगा. तो चलो कुछ मुद्दे उठाकर पॉलिटिकल मायलेज लेने की कोशिश करते हैं, तो क्रेडिट चोरी और पॉलिटिकल मायलेज लेने का खेल राहुल गांधी खेल रहे हैं। और यह पूरे सदन के सत्र में यही करने की कोशिश करेंगे।” इसके अलावा उन्होंने बीजेपी का पक्ष रखते हुए कहा कि राहुल गांधी माफी मांगो। आपने भ्रम फैलाया है। देश में अराजकता फैल जाए, इसलिए आप ये कोशिश कर रहे हैं। इसलिए माफी मांगों राहुल गांधी।
यह भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर वारिस पंजाब दे ने निकाला मार्च, पुलिस के साथ हुई झड़प
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हज़ारों नेताओं और समर्थकों ने बुधवार को मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब से चंडीगढ़ की ओर एक विरोध मार्च में हिस्सा लिया। इस मार्च में पार्टी के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और दूसरे सिख कैदियों को रिहा करने और उनके खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) का चार्ज वापस लेने की मांग की गई। पढ़िए पूरी खबर…