Breaking News

HPDA in action लखनऊ कोचिंग आग हादसे के बाद एक्शन में एचपीडीए, हापुड़ में 6 संस्थान सील

Hapur हापुड़ (4 जुलाई 2026) लखनऊ में हुई हालिया आग दुर्घटना के बाद अब जनपद हापुड़ में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। अवैध और असुरक्षित निर्माणों के खिलाफ एचपीडीए (हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण) की प्रवर्तन टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस चेकिंग अभियान के दौरान कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।

जांच में खुली पोल, सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़
निरीक्षण के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ती पाई गईं। कार्रवाई का मुख्य कारण

संस्थान वैध संस्थान का स्वीकृत मानचित्र दिखाने में नाकाम रहे।
अग्निशमन विभाग (Fire Department) की अनापत्ति का कोई अता-पता नहीं था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आपातकाल से निपटने के लिए संस्थानों में बुनियादी अग्निशमन उपकरण तक मौजूद नहीं थे।
छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ और गंभीर लापरवाही बरतने पर प्राधिकरण ने तत्काल एक्शन लेते हुए 6 कोचिंग संस्थानों को सीलबंद (Seal) कर दिया है।

प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से बेसमेंट या बिना एनओसी के चल रहे अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यावसायिक केंद्रों के संचालकों में खलबली मची हुई है। अधिकारियों का साफ कहना है कि सुरक्षा मानकों से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *