Breaking News

Nagar nigam ghaziabad नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित मेयर के आश्वासन के बाद कर्मचारी लौटे काम पर

nagar nigam ghaziabad employees protest
nagar nigam ghaziabad employees protest

-मेयर ने दिलाया भरोसा तो नगर निगम कर्मचारीयों ने आंदोलन किया स्थगित

 -काम के बजाय दो दिन से बैठे थे धरने पर

गाजियाबाद (8अगस्त 2023)-कार्य का बहिष्कार कर पिछले दो  दिनों से अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे नगर निगम कर्मचारी संघ का आंदोलन खत्म हो गया है। दरअसल आंदोलन से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को मेयर श्रीमती सुनीता दयाल के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।

इस मामले पर संघ के अध्यक्ष रविंदर कुमार जाटव ने बताया कि 24 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दो  दिन से निगम के सभी कर्मचारी धरने पर थे और पूरी तरह से कामकाज ठप था। आज कार्यकारिणी की बैठक के बाद  मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त डॉक्टर नितिन गौड़  अन्य अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि महापौर ने आश्वासन दिया है कि 8 मांगो  पूरा  लिया गया जबकि बाकी मांगों बाकी 16 मांगो का निस्तारण अगले 15 दिनों में कर दिया जाएगा । इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

#ghaziabadnews #nagarnigamghazoabad #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *