Breaking News

Ghaziabad nagar nigam for education and sports शिक्षा के साथ खेल कूद भी बेहद ज़रूरी: नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक

गाजियाबाद नगर निगम स्कूल की छात्राओं की प्रतिभाओं की नगर आयुक्त ने की सराहना 
-नेशनल जूडो प्लेयर रिया कश्यप को किया पुरस्कृत
-निगम स्कूलों में बढ़ाई जाए खेल की गतिविधि: नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक 
Ghaziabad nagar nigam for education and sports vikramaditya Malik
Ghaziabad nagar nigam for education and sports vikramaditya Malik
गाजियाबाद (19 फरवरी 2024)- गाजियाबाद नगर निगम यूं तो हर शहरवासी के जन्म से अंतिम सांस तक उससे जुड़ा रहता है लेकिन शिक्षा को लेकर भी निगम की कोशिश मायने रखती है। इतना ही नहीं गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक शिक्षा के साथ खेल कूद को लेकर भी बेहद गंभीर है ।इसी कड़ी में नगर निगम खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाता रहा है और जिसके क्रम में जूडो प्लेयर रिया कश्यप नेशनल खिलाड़ी है जो की गाजियाबाद नगर निगम एमबी गर्ल्स स्कूल चंद्रपुरी की 12वीं कक्षा की छात्रा है जिसके द्वारा देश में काफी मेडल हासिल किए गए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने  रिया कश्यप को पुरस्कृत करते हुए 31000 का चेक सोंपा। साथ ही उन्होंने और आगे बढ़ाने के लिए उत्साहवर्धन किया ।
 गाजियाबाद नगर निगम की अन्य स्कूलों में भी छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को निर्देशित किया गयाl
हम आपको बता दें कि राकेश कुमार कश्यप की बेटी रिया कश्यप ने  खेलो इंडिया जूडो में ब्राउन हासिल किया तथा  नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया गया, नगर आयुक्त  रिया को पुरस्कृत करते हुए अपनी प्रतिभा को बिना रोक आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट किया गया अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी तथा खेल जगत में शहर की बेटियां आगे आए और देश में अच्छा मुकाम हासिल करें इस प्रकार शुभकामनाएं भी दी, गाजियाबाद नगर निगम के पांचो स्कूल में छात्राओं द्वारा बेहतर शिक्षा हासिल की जा रही है इसी बीच में कई छात्राएं खेल जगत में भी आगे बढ़ रही हैं संबंधित अधिकारी को निगम के स्कूलों में खेल से संबंधित व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए गएl कुल मिलाकर अगर नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक और उनका तमाम अमला हर शहरवासी को बेहतर सुविधाएं देने की ठान लें तो यक़ीनन गाजियाबाद नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूलने वाली संस्था के बजाय जीवन से जुड़े दोस्त की तरह स्थापित हो सकती है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *