Breaking News

गोंडा में रंजिशन पूर्व प्रधान समेत दो की गोली मारकर हत्या; भाजपा नेता गुर्गों पर फायरिंग का आरोप



उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में लॉकडाउन के बीच शुक्रवार की शाम आपसी रंजिश में सपा के पूर्व प्रधान व एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला उमरी बेगम थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत का है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को डीसी मनरेगा और एपीओ तरबगंज जॉब कार्डधारकों का बयान लेने गए थे, तभी दो गुटों में फायरिंग हुई। जिसमें छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों नेताओं को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस फोर्स घटनास्थल पर तैनात की गई है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को डीसी मनरेगा व एपीओ तरबगंज मनरेगा जॉब कार्डधारकों का बयान लेने गए थे। आरोप है कि, तभी भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अतुल परास के गुर्गों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता टिंटु सिंह, उनके भाई पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह, कन्हैया पाठक समेत छह लोग घायल हो गए।

मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पूर्व प्रधान देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लाठी सिंह व कन्हैया पाठक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। सपा नेता विजय कुमार उर्फ टिंटू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक आरके नैयर सहित पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। प्राथमिक जांच में वारदात की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *