Breaking News

कुशीनगर में क्वारैंटाइन बिहार के 12 लोग फरार, पुलिस अब तक खोज नहीं सकी, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश



उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में क्वारैंटाइन वार्ड में रखे गए बिहार के 12 लोग गुरुवार रात फरार हो गए। ये सभी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली व अन्य राज्यों से शहर में आए थे। जिन्हें क्वारैंटाइन वार्ड में रखा गया था। पुलिस अब इन्हें खोज रही है। उप जिलाधिकारी ने कहा- इन सभी पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हाटा तहसील मुख्यालय के पास गांधी स्मारक इंटर कालेज में क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसमें 70 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां विभिन्न शहरों से आए बिहार के 12 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया गया था। लेकिन सभी गुरुवार रात अचानक फरार हो गए।

सूबह जब इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को लगी तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन अभी तक किसी का पता नहीं चला है। उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि, क्वारैंटाइन सेंटर से भागने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


कॉलेज में 70 लोगों को क्वारैंटाइन करने की व्यवस्था की गई है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *