Breaking News

राज्य में 24 घंटे में 47 नए पॉजिटिव मिले; कानपुर के क्वारैंटाइन सेंटर में जमातियों पर दुर्व्यवहार का आरोप



उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 47 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक राज्य में 174 संक्रमित हो गए। उधर, कन्नौज में पुलिस ने नमाजियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरन समूह में एक साथ नमाज पढ़ने से मना करने पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इसमें करीब 6 पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। उधर, राज्य के कई इलाकों से क्वारैंटाइन किए गए जमातियों द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ बदसलूकी की खबरें आ रही हैं। गाजियाबादके बाद अब कानपुर में भी जमातियों पर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है।

नोएडा में एक और व्यक्ति कोरोनावायरस का पाया गया है। यहां अभी तक सर्वाधिक 50 पॉजिटिव केस हैं। नोएडा के अलावा, मेरठ में 25, आगरा में 19, सहारनपुर में 13, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 10, कानपुर में सात, शामली में छह, पीलीभीत में दो, मुरादाबाद में एक, वाराणसी में पांच, जौनपुर में एक, बागपत में दो, बरेली में छह, बुलंदशहर में तीन, बस्ती में पांच, हापुड़ में एक, गाजीपुर में एक, लखीमपुर खीरी में एक, आजमगढ़ में चार, फीरोजाबाद में चार, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में दो और शाहजहांपुर का एक पॉजिटिवकेस शामिल है।

कानपुर: जमातियों ने मेडिकल स्टाफ से दुर्व्यवहार किया
कानपुर में 22 जमातियों को क्वारैंटाइन किया गया है। ये सभी दिल्ली स्थित निजामुददीन के मरकजी मस्जिद के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इन्हें शहरगणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। यहां की प्राचार्या आरती चंदानी का कहना है कि कुछ मरीज स्टॉफ के साथ खराब व्यवहार कर रहे हैं। कुछ क्वारैंटाइन वार्ड में थूककर गंदगी फैला रहे हैं।

मिर्जापुर:छह जमाती क्वारैंटाइन किए गए

मिर्जापुर मेंदिल्लीके निजामुद्दीनमरकजमें शामिल हुए 6 जमातियोंकी पहचान हुई है।मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और सबको क्वरैंटाइन में रखा गया है।

मिर्जापुर में पकडे गए जमाती
मिर्जापुर में 6 जमातियों को क्वारैंटाइन किया गया।

सुल्तानपुर: 10 सूडानियों समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों के मिलने के बाद प्रशासन नेसुल्तानपुर मेंसख्त एक्शन शुरू किया है। यहां सूडान के 10 लोग मिले हैं।इनके साथ15 लोगों के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया है। 15 फरवरी को येसूडानी नागरिकटूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे।

मथुरा:खााने की व्यवस्था में जुटी हैं विदेशी महिला श्रद्धालु

वृंदावन केआनंद वठीक स्थित राधाकुंज आश्रम में रोजगरीब लोगों के लिए खाना बनाया जाता है।यहां खाने बनाने का कामविदेशी नागरिक भी कर रहे हैं।

मथुरा में लॉकडाउन के दौरान खाना बनाती विदेशी श्रद्धालु
मथुरा में लॉकडाउन के दौरान खाना बनाती विदेशी श्रद्धालु

बलरामपुर:तब्लीगी जमात के 13 लोगों कोप्रशासन ने क्वारैंटाइन किया
उत्तर प्रदेश में निजामुद्दीन मरकज से से निकले तब्लीगी जमात के लोगों की तलाश बड़े पैमाने पर की जा रही है। बलरामपुर जिले में 13 लोग एक मस्जिद में मिले। यह लोग मूलतः बिजनौर और उसके आसपास के रहने वाले हैं।इन्हेंकोतवाली नगर क्षेत्र के बलुआ मोहल्ले में स्थित “मेकरानी मस्जिद” से पकड़ा गया।मस्जिद प्रबंधन ने भी इन सभी के मस्जिद में होने की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी थी।

कन्नौज मामला: पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले 12 लोग पकड़े गए

यूपी के कन्नौज जिले में जुमे की नमाज अदा करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर पथराव किया गया था। जिसमें चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी मिलते ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस मामले में कन्नौज के एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि एक घर के भीतर 30 लोग नमाज के लिए जमा हुए थे।जब पुलिसकर्मियों की टीम गई तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। अभी तक 12 लोगों को पकड़ागया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Coronavirus Lucknow Noida | Coronavirus Uttar Pradesh Cases Lockdown LIVE, Corona Virus Cases in Lucknow Varanasi Agra Ghaziabad (COVID-19) Death Toll Latest News and Updates

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *