Breaking News

‘Drug-Free Youth’ Campaign नशे के खिलाफ देशव्यापी हुंकार

‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान

New Delhi नई दिल्ली (3 नवंबर2026)  युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के ‘मेरा युवा भारत’ (MYBharat) मंच के संचालित ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान के सातवें सप्ताह में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। 31 अक्टूबर तक चले इस चरण के दौरान देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित 447 कार्यक्रमों व 1,002 गतिविधियों में 93,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और कुल 93,054 लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली।

स्वस्थ जीवनशैली और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सहित देश भर में मिनी मैराथन, शपथ ग्रहण, प्रतीकात्मक युवा संसद और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस जन-अभियान में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की।

अभियान के मुख्य आकर्षणों मे प्रमुखरुप से ‘ दौड़ के जरिए एकजुटता:फिट इंडिया, ‘साई’ (SAI) और सहयोगी संस्थाओं के समन्वय से 267 मिनी मैराथन आयोजित की गईं, जिनमें 70,566 से अधिक युवाओं ने दौड़ लगाकर नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। दिल्ली में कैबिनेट मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया, तो वहीं बिहार के गोपालगंज में डीएम की मौजूदगी में दौड़ व शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
पड़ोस युवा संसद:जमीनी स्तर पर आयोजित 180 कार्यक्रमों (601 गतिविधियां) में 22,488 युवाओं ने नशीले पदार्थों की रोकथाम और समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया। इन सत्रों में MYBharat पोर्टल, चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों और बदलाव की प्रेरक कहानियों पर चर्चा की गई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *