तेज हवाओं और झमाझम बारिश से लुढ़का पारा
New Delhi
नई दिल्ली (12 अक्तूबर2026)दिल्ली एनसीआर क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को अक्टूबर की ठंडी आहट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बदलाव से अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।