Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने  दी भावभीनी श्रद्धांजलि

New Delhi नई दिल्ली 1 अक्तूबर 2026) राष्ट्रपति,  द्रौपदी मुर्मु ने “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर अपने संदेश में कहा ‘सभी देशवासियों की ओर से उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

विश्व समुदाय में गांधीजी के जीवन और आदर्शों को बहुत सम्मान दिया जाता है। आज विश्व के अनेक क्षेत्रों में अशांति और युद्ध का वातावरण है तथा सभी देशों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी स्थितियों में महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के संदेश और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।

वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर हमारा देश आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में संवेदनशीलता और समावेश के मूल्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी देशवासी विकास के लाभ से वंचित न रहे। यह महात्मा गांधी के ‘सर्वोदय’ के आदर्श के अनुरूप है, जिसमें सभी के कल्याण और उत्थान की भावना निहित है।

 

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *