प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का दावा

फिर बनेगी भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार

Ghaziabad गाजियाबाद (14 सितंबर 2026)उत्तर प्रदेश सरकार में पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री और गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में फिर बनेगी भाजपा की  सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनता से जुड़ने और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी। इस अवसर पर प्रदेश की जनता द्वारा दीये जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 18 सितंबर को मेरे सपनों का भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विकास भवन में दुर्गावती सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव, भाजपा में गुटबाजी, समाजवादी पार्टी और आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर खुलकर अपनी बात कही।
भाजपा में चुनाव से पहले सामने आ रही गुटबाजी और खासकर लोनी से जुड़े सवाल पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि ऐसी चीजें समयसमय पर सामने आती रहती हैं और उनका निराकरण भी हो जाता है उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन इन विषयों को गंभीरता से देखता है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को विकास से जोड़ा जा रहा है क्योंकि जनता विकास के आधार पर वोट करती है।
मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा की सरकार को छह महीने भी बर्दाश्त नहीं कर सकती उन्होंने आरोप लगाया कि अगर सपा की सरकार आती है तो अपराधी तत्व एक बार फिर सक्रिय हो जाएंगे और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार की दो प्रमुख प्राथमिकताएं हैं पहली विकास और दूसरी जनता को सुरक्षा प्रदान करना। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों के आधार पर भाजपा 2027 के चुनाव में जनता के बीच जाएगी।
जेन जी को लेकर  पर भी  उन्होंने कहा कि जैन समाज को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की नजर है लेकिन भाजपा उनके साथ केवल वोट के लिए नहीं, बल्कि सम्मान के भाव से खड़ी है। उन्होंने जैन समाज के विचारों और मूल्यों को आदर्श बताते हुए उनके साथ जुड़कर काम करने की बात कही। गाजियाबाद में 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की अभियान के दौरान सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाने की तैयारी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *