Ganesh Utsav दूधेश्वर नाथ मंदिर में बप्पा का महा उत्सव

दूधेश्वर नाथ धाम में 1100 लड्डुओं से होगा गणेश जी का विशेष अभिषेक

गाजियाबाद (14 सितंबर 2026) गणेश उत्सव में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में  इस बार 14 सितंबर से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय गणपति लड्डू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।  17 सितंबर को भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसके बारे में महंत नारायण गिरी ने बताया 14 सितंबर को सुबह 10 बजे विधिविधान के साथ गणपति बप्पा को मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद 1100 लड्डुओं से गणेश जी का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी शाम 4 बजे से 6 बजे तक आरती और विशेष पूजा का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि 14 से 16 सितंबर तक प्रतिदिन गणपति बप्पा की पूजा अर्चना और आरती का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे 16 सितंबर को तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम का समापन होगा जबकि 17 सितंबर को मंदिर परिसर से भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी के साथ चार दिवसीय गणपति लड्डू महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *