नमो भारत कॉरिडोर पर विज्ञापन के लिए निविदाएं आमंत्रित

ब्रांड्स के लिए सुनहरा अवसर

NCRTC  गाजियाबाद ( 12 सितंबर 2026) दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर एनसीआरटीसी  ने साहिबाबाद से मोदीपुरम के बीच पियर्स और पोर्टल स्ट्रक्चर पर विज्ञापन अधिकारों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। 50 किलोमीटर से अधिक लंबे इस खंड पर विज्ञापनदाताओं को बड़े स्तर पर विजिबिलिटी मिलेगी  जिससे गाजियाबाद और मेरठ के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों, प्रमुख बाजारों, हाईवे और व्यस्त सड़कों से गुजरने के कारण ब्रांड्स को सीधा और व्यापक एक्सपोजर मिलेगा। इसके साथ ही, व्यापक यात्री आधार, कॉरिडोर पर अब तक 4.5 करोड़ से अधिक लोग सफर कर चुके हैं, जबकि रोजाना लगभग 1.1 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

  • सटीक लोकेशन: सड़क के मीडियन (डिवाइडर) पर बने पियर्स वाहनों और राहगीरों का ध्यान खींचने के लिए रणनीतिक रूप से उपयुक्त हैं।
  • विविध सेक्टर्स को लाभ: यह कॉरिडोर कई औद्योगिक, शैक्षिक और रिहायशी क्षेत्रों से जुड़ा है, जिससे रियल एस्टेट, कॉलेज-स्कूल, अस्पताल और एफएंडबी जैसे सेक्टर्स के लिए यह एक प्रमुख ब्रांडिंग प्लेटफॉर्म बनेगा।
  • उद्देश्य: कॉरिडोर को आधुनिक लुक देने के साथ-साथ एक उच्च गुणवत्ता वाला आउटडोर एडवरटाइजिंग इकोसिस्टम विकसित करना और गैर-किराया राजस्व (Non-fare revenue) में बढ़ोतरी करना।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *