Tabletop Exercise कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव

विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न

विशाखापत्तनम (12 सितंबर2026) हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTX) 12 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम की नौसेना कमान में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) के तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास का शुभारंभ 09 सितंबर 2026 को चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) रियर एडमिरल मनोज झा के उद्घाटन भाषण के साथ हुआ था।

इसमें प्रमुख रुप से हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटने के लिए एक त्वरित व समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र तैयार करना।

गहन मंथन: सदस्य और पर्यवेक्षक देशों के प्रतिनिधिमंडलों तथा समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों ने 72 घंटों से अधिक समय तक जटिल सिम्युलेटेड ऑपरेशनल परिदृश्यों पर रणनीतिक कार्य किया।

सुरक्षा चुनौतियाँ: अभ्यास के दौरान समुद्री आतंकवाद, मादक पदार्थों व मानव तस्करी, और अवैध, गैर-रिपोर्टेड एवं अनियमित (IUU) मत्स्य पालन जैसी गैर-पारंपरिक चुनौतियों से निपटने के संयुक्त उपायों पर प्रमुख रुप से ध्यान केंद्रित किया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *