New Delhi
नई दिल्ली (11 सितंबर 2026) बैंक यूनियनों ने कर्मचारियों की 5 दिन काम और विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते सरकारी बैंकों के कामकाज पर व्यापक असर पड़ा है। इस हड़ताल के चलते देश भर में बैंक शाखाओं के ताले नहीं खुले और एटीएम सेवाओं के साथ-साथ चेक क्लीयरेंस और कैश ट्रांजैक्शन जैसी जरूरी बैंकिंग सेवाएं ठप हो गई हैं। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में वेतन संशोधन, कार्य समय में सुधार और पर्याप्त स्टाफ की भर्ती शामिल हैं। हड़ताल की पहले से सूचना होने के बावजूद कई लोग जरूरी वित्तीय कार्यों के लिए परेशान नजर आए, हालांकि ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं इस हड़ताल से मुक्त है।