आयुर्वेद में खान-पान को लेकर गहरी जानकारी साझा की गई है। आयुर्वेद में यह भी बताया गया है कि किस मौसम में क्या खाना चाहिए क्या नहीं। आयुर्वेद में मौसमी फल और सब्जियों के सेवन पर अधिक जोर दिया गया है। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी भी काफी हद तक आयुर्वेद के अनुसार खान-पान और दिनचर्या का पालन करने की कोशिश करती हैं। मीरा कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि वह आम एक खास तरीके से खाती हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे ‘समर बैलेंस’ बताती हैं।
अभिनेत्री का कहना है कि “मुझे आम बहुत पसंद है, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इन्हें खाने से मेरी त्वचा पर पिंपल्स निकल आते हैं। इसी वजह से मैंने 2 साल तक आम खाने से परहेज किया। पूरे सीजन में सिर्फ 2-3 आम ही खाती थी, खासकर जब सफेदा और लंगड़ा आम आते हैं, क्योंकि ये मेरे पसंदीदा हैं। अब मैं आम के साथ दो ताड़गोला (आइस एप्पल) और नारियल पानी लेना शुरू किया है, ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे”। मीरा कपूर के अनुसार उनका यह तरीका उनके ऊपर काफी सही साबित हो रहा है।
क्या आम के साथ ताड़गोला और नारियल पानी फायदेमंद है
क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार आम एक बेहद पौष्टिक फल है। इसमें विटामिन A, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक शुगर भरपूर मात्रा में होती है। हालांकि, कुछ लोगों को ज्यादा मात्रा में आम खाने से पिंपल्स, पेट फूलने या शरीर में गर्मी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर गर्मियों के मौसम में यह समस्या अधिक होती है।
आम के साथ ताड़गोला का संतुलन
इस पर इंडियन एक्सप्रेस ने कंसल्टेंट डाइटिशियन गरिमा गोयल से बात की। बकौल गरिमा गोयल, ‘आम की तासीर गर्म होती है’ यह कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। लेकिन कुछ लोगों में ऐसी दिक्कतें ज्यादा शुगर लेने, शरीर में पानी की कमी या त्वचा की संवेदनशीलता की वजह से हो सकती हैं। गरिमा गोयल का कहना है कि गर्मियों में आम के साथ ताड़गोला (आइस एप्पल) और नारियल पानी लेना पोषण के लिहाज से अच्छा विकल्प हो सकता है। ताड़गोले में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है।
नारियल की भूमिका
वहीं, नारियल पानी पसीने के साथ शरीर से निकलने वाले पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद करता है। इन दोनों को आम के साथ लेने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और बहुत मीठा फल खाने के बाद जो भारीपन महसूस होता है, वह भी कम हो सकता है।
आम खाने का सही तरीका
गरिमा गोयल के अनुसार, समस्या अक्सर आम में नहीं बल्कि उसे जरूरत से ज्यादा खाने में होती है। अगर आम के साथ हाइड्रेटिंग फूड्स लिए जाएं, तो आम की मात्रा अपने आप सीमित रहती है और पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
क्या इससे शरीर की गर्मी कम हो जाती है
गरिमा गोयल कहती हैं कि कोई भी खाद्य पदार्थ शरीर की गर्मी को सीधे खत्म नहीं करता। लेकिन ताड़गोला और नारियल पानी जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने, पाचन को बेहतर रखने और गर्मियों में होने वाली थकान या त्वचा संबंधी समस्याओं को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं। मीरा कपूर का यह तरीका पारंपरिक खान-पान की समझ और मौसम के अनुसार संतुलित आहार अपनाने का एक अच्छा उदाहरण माना जा सकता है।
इसके आगे गरिमा गोयल कहती हैं, गर्मियों में पोषण का मतलब आम जैसे फलों से दूरी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें सही मात्रा में और पर्याप्त हाइड्रेशन के साथ खाना है। ऐसे में अगर आपको भी आम खाने के बाद पाचन और त्वचा से जुड़ी ये सारी समस्याएं होती हैं, तो मीरा कपूर का यह तरीका अपना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। किसी भी नई डाइट या स्वास्थ्य संबंधी दिनचर्या को अपनाने से पहले अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Also Read
कुणाल विजय मोरे रखते हैं दिया मिर्जा की फिटनेस का ख्याल, खोला वर्काउट और डाइट का राज